नरसिंहपुर - बी.आर.सी. और जनशिक्षक को कारण बताओ नोटिस

नरसिंहपुर - बी.आर.सी. और जनशिक्षक को कारण बताओ नोटिस

नरसिंहपुर से सलामत खान की रिपोर्ट....
(टाइम्स ऑफ क्राइम)
toc news internet channel

नरसिंहपुर। कलेक्टर संजीव सिंह ने सांईखेड़ा के ग्राम आमगांव-छोटा, झांझनखेड़ा, नांदनेर, बेलखेड़ी, पोडार और डुंगरिया भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। ग्रामीणों से चर्चा की, पाठय पुस्तक वितरण, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास मिशन और अन्नपूर्णां योजना में हुई मैदानी प्रगति का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दीपक सक्सेना भी मौजूद रहे। कलेक्टर  ने झांझनखेड़ा की शासकीय माध्यमिक शाला का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शाला में पर्याप्त पाठय पुस्तकें प्राप्त नहीं होने के कारण सभी पाठय पुस्तकों का वितरण नहीं हो पाया है। मध्यान्ह भोजन रजिस्टर और छात्र उपस्थिति पंजी में अन्तर मिला, जिसकी निरन्तर मॉनीटरिंग नहीं होना पाया गया। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने विकासखंड स्त्रोत समन्वयक - बी.आर.सी. चंदन शर्मा और जन शिक्षक दीपक स्थापक को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिये। 

Posted by Unknown, Published at 07.12

Tidak ada komentar:

Posting Komentar

Copyright © THE TIMES OF CRIME >