यूनियन सदस्यों का चार लाख का बीमा होगा
toc news internet channal
भोपाल। भोपाल वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन (आई.एफ.डब्ल्यू.जे.) की नव निर्वाचित इकाई की बैठक आज यहां अपरान्ह 4 बजे स्थानीय पत्रकार भवन में आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता, अध्यक्ष साथी रमेश तिवारी ने की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि इकाई के प्रत्येक सदस्य का चार लाख का बीमा किया जाएगा तथा आपस में निःशुल्क चर्चा के लिये न्यूनतम राशि पर मोबाईल सिम उपलब्ध कराई जाएगी।
आज की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि पत्रकार भवन से अवैध कब्जा हटाया जायगा तथा रचनात्मक गतिविधियां प्रारंभ की जायेंगी।
मई के अंतिम सप्ताह में सभी साधारण सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक राजधानी के निकट ग्राम सोनछापरी में रखने का निर्णय लिया गया।
बैठक में आई.एफ.डब्ल्यू.जे. के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामगोपाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।
इस महत्वपूर्ण बैठक में सदस्यता अभियान समिति के संयोजक साथी सतीश सक्सेना, पूर्व से विधिक कार्य से संलग्न साथी अवधेश भार्गव को पत्रकार भवन से संबंधित विधिक कार्यों हेतु अधिकृत किया गया।
बैठक में उपाध्यक्ष मो. परवेज, महासचिव भूपेन्द्र निगम, सचिव इमरान अहमद, कोषाध्यक्ष विनोद शुक्ल एवं कार्यकारिणी सदस्य विवेकानंद द्विवेदी, ब्रजेन्द्र सक्सेना, सलमान खान, विनोद भारिल, देवकीनन्दन, सतीश राजौरिया, एवं दिनेश राठौर ने प्रत्येक प्रस्ताव पर विचार विमर्श कर अपने सुझाव रखे।
बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्यों के लिये भी सुझाव आये। अध्यक्ष को अधिकृत किया गया कि वे संगठन को और अधिक गतिशील बनाने के लिये विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत कर सकेंगे।
24-04-2013
- भूपेन्द्र निगम
महासचिव
महासचिव
Posted by 04.44
, Published at
Tidak ada komentar:
Posting Komentar