लड़के ने किया किस लड़की ने जीभ दांतों से काट दी

लड़के ने किया किस लड़की ने जीभ दांतों से काट दी

लड़के ने किया किस लड़की ने काट ली जीभ
toc news internet channel

भोपाल. सरेराह एक युवती से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करना एक युवक को महंगा पड़ गया। युवती ने साहस दिखाते हुए आरोपी की जीभ दांतों से काट दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक युवती एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। युवती के पिता मंडीदीप स्थित सेल्स टैक्स विभाग में नौकरी करते हैं। वह मंगलवार दोपहर साढ़े बारह बजे पार्लर जा रही थी। तभी उसका पीछा कर रहे कमलेश शर्मा ने उसे कमला नगर में गवर्नमेंट क्वार्टर के पास रोक लिया। इससे पहले वह

एक तरफा प्रेम का प्रस्ताव उसके सामने रख रहा था। जब युवती ने कमलेश की बात को नजरअंदाज किया तो उसने दबोचकर मुंह से अश्लील हरकत करने की कोशिश की।धकेलने के बावजूद कमलेश ने उसे नहीं छोड़ा। इस कारण युवती ने कमलेश की जीभ अपने दांतो से दबोच ली। इससे उसकी जीभ बुरी तरह जख्मी हो गई। लोगों ने कमलेश को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

हालांकि कमलेश ने युवती के लगाए गए आरोपों को झूठा बताया। कमलेश ने बताया कि वह सिक्योरिटी गार्ड है। वह मुरैना में नौकरी कर रहा है। पहले वह उसके पड़ोस में ही रहता था। दोनों के बीच मैलजोल था। दोनों एक-दूसरे से प्यार भी करते थे। उसे युवती ने फोन करके भोपाल बुलाया था। वह सोमवार रात भोपाल आया था। पुलिस ने कमलेश की बताई कहानी को झूठा बताया है।
Posted by Unknown, Published at 02.30

Tidak ada komentar:

Posting Komentar

Copyright © THE TIMES OF CRIME >