संजय दत्त को पेरोल, जेल से रिहा

संजय दत्त को पेरोल, जेल से रिहा

संजय दत्त 14 दिन के लिए जेल से रिहा हो गए हैं। वह आज ही पुणे से मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे।

अभिनेता संजय दत्त को पुणे की येरवादा जेल से चौदह दिन के पेरोल पर रिहा कर दिया गया। उन्होंने जेल प्रशासन ने इस छुट्टी की गुहार लगाई थी। जिसे जेल प्रशासन ने कोर्ट से अनुमति लेने के बाद मान लिया है।

संजय दत्त पर गैर कानूनी ढंग से हथियार रखने के कारण पांच वर्ष की सजा हुई है। वह पिछले 22 मई से जेल में बंद हैं।

जेल से छूट मिलने के बाद संजय दत्त मंगलवार को ही पुणे से मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे। संजय दत्त अपना पूरा समय अपने परिवार के साथ बिताएंगे। 
Posted by Unknown, Published at 06.59

Tidak ada komentar:

Posting Komentar

Copyright © THE TIMES OF CRIME >