जनाक्रोश सभा को सफल बनाने बनी रणनीति
नरसिंहपुर से सलामत खां की रिपोर्ट..
(नरसिंहपुर // टाइम्स ऑफ क्राइम) संपर्क:- 9424719876
नरसिंहपुर। गांधी-शास्त्री जयंती के अवसर पर नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में स्थानीय वैद्य बाबू के काम्पलेक्स में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस बैठक में आगामी 10 अक्टूबर को करेली में होने वाली जनाक्रोश सभा को सफल बनाने हेतु विचार विमर्श हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक सुनील जायसवाल ने कहा कि अब समय आ गया है जब कि जनता भाजपा सरकार के कुशासन का जवाब देने और उन्हें सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए तैयार बैठी है। वरिष्ठ कांग्रेसी मैथलीशरण तिवारी ने कहा कि जनहित में कांग्रेस को सत्ता में पहुंचाने के लिए कमर कसनी होगी। ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि आगामी रैली को सफल बनाकर हम कांग्रेस की जीत को मजबूत आधार प्रदान करेंगे। पूर्व पार्षद नवीन अग्रवाल, नित्यगोपाल शर्मा, कुसुम साहू, नरेन्द्र राजपूत, अब्दुल हकीम खान, विनय जैन, डेलन सिंह, मनोहर साहू, चंद्रशेखर साहू, तुलसीराम पटैल, टीटू बम्हरोलिया ने भी अपने विचार रखे। संचालन नीलेश जाट ने तथा आभार चंद्रप्रकाश यादव ने किया। इस अवसर पर विश्वनाथ गुमास्ता, अखिलेश शर्मा, बैनी सिंह गुमास्ता, शकुन दुबे, राजीव सुहाने, आशा शाह, रामकुमारी सोनी, रामकुमार सारैया, अभय ओरिया, प्रमेश फरसोईया, प्रमेश डबरैया, सुधीर शर्मा, राकेश चरण दुबे, विपिन जाट, रमेश झारिया, घनश्याम यादव, सगीर खान, सोनू त्रिवेदी, दुलीचंद नेमा सहित बड़ी तादाद में कांग्रेसी मौजूद थे।
Posted by , Published at 07.40

Tidak ada komentar:
Posting Komentar