करोड़ों के निर्माण में लग रही घटिया सामग्री

करोड़ों के निर्माण में लग रही घटिया सामग्री

जनप्रतिनिधियों एवं मंडी अधिकारियों का 2 से 5 प्रतिशत का कमीशन फिक्स 

toc news internet channel 

नरसिंहपुर से सलामत खां की रिपोर्ट..
 (नरसिंहपुर // टाइम्स ऑफ क्राइम) संपर्क:-  9424719876

नरसिहपुर। कृषि उपज मंडी करेली मे दो करोड़ छ: लाख रू. कि लागत से गोदाम एवं शेड बनाया जा रहा है। शेड तो बनकर तैयार है, अब गोदाम का कार्य जोरों पर चल रहा है, जिसमे घटिया सामग्री का उपयोग होने की बात सामने आई हैं। 

यहां पदस्थ इंजीनियर जो जबलपुर से आते है वे कार्य स्थल पर कम ही दिखते है। इस निमार्ण कार्य में मिट्टी युक्त रेत का उपयोग किया जा रहा हैं, जिससे सिद्ध होता है कि मंडी प्रशासन अपने हितो के चलते इस प्रकार की रेत, वेशकीमती गोदाम में लगा रहे हैं, जिसकी जानकारी मंडी सदस्यों को नही दी जा रही है।

    कुछ लोगों ने बताया कि भ्रष्टाचार के चलते निर्माण कार्यों में जनप्रतिनिधियों एवं मंडी अधिकारियों का 2 से 5 प्रतिशत का कमीशन फिक्स रहता है, इसी वजह से निर्माण घटिया हो जाते हैं। इस संबंध में मंडी इंजीनियर अरूण गर्ग से बात करनी चाही तो 2 बार फोन लगाने के बाद भी उन्होंने फोन काट दिया।

इनका कहना है
हमने पूर्व में शिकायत की थी जिसकी जांच हुई थी। गोदाम निर्माण में फिर गुणवत्ताहीन रेत का उपयोग किया जा रहा हैं। हमने स्टीमेंट एवं ड्राइंग की जानकारी मांगी है, जो नहीं दी गई। इंजीनियर साहब कार्यस्थल पर ककाी-ककाार ही दिखते है।
                                                     मो. समद (बाबर)- मंडी सदस्य

हमारे सभी तकनीकी अधिकारी के मार्गदर्शन में चल रहे हैं । इंजीनियर को जब भी आना होता है, समय -समय पर आते है। रेत पीडब्लूडी मेन्युअल में जो मापदंड है उसी के अनुसार है। जानकारी साधारण आवेदन के तहत मांगी गई है सूचना के अधिकार से नही, हमने जानकारी संबंधित अधिकारी के पास भेज दी है ।  पीके तिवारी, मंडी सचिव
Posted by Unknown, Published at 07.44

Tidak ada komentar:

Posting Komentar

Copyright © THE TIMES OF CRIME >