यौन प्रताड़ना की शिकार महिला शिक्षिका पर तेजाब फेंका

यौन प्रताड़ना की शिकार महिला शिक्षिका पर तेजाब फेंका

toc news internet channel
भोपाल 07 फरवरी// अपने ही संस्थान के प्रमुख गिरीश वर्मा के द्वारा यौन प्रताड़ना का शिकार हुई महर्षि विद्या मंदिर स्कूल रतनपुर की पूर्व शिक्षिका पर शुक्रवार को सुबह अज्ञात लोगो ने तेजाब फेंक कर उसे धमकाने का प्रयास किया। वारदात आज सुबह करीब दस बजे की है। फरियादी महिला एवं उसके पति ने इस मामले की लिखित शिकायत  थाना बाग सेवनिया में की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उक्त मामले की फरियादी महिला आज सुबह नारायण नगर स्थित अपने मकान की बालकनी में काम कर रही थी। इसी दरम्यान कुछ अज्ञात लोगो ने उस पर तेजाब से भरी बोतल फेंक कर मारी। बताया जाता है,कि बोतल फेकते देख महिला पीछे हट गई और एसिड उसके पास ही गिरा। 

इसके कुछ छींटे भी महिला पर आए। वारदात के बाद आरोपी भाग निकले। पीड़ित महिला ने अपने पति के साथ थाना बाग सेवनिया पहुंच कर मामले की लिखित शिकायत की। पीड़ित महिला के पति ने बताया कि कुछ अज्ञात लोग बीते चार पांच दिनों से उन्हें मोबाइल फोन पर कॉल कर भी धमका रहे थे,लेकिन उन्होंने उनकी धमकी को नजरअंदाज कर दिया। इसकी परिणिति आज उक्त वारदात के रूप में सामने आई। इसके बाद पुलिस के फ ोंरेसिक दल ने घटना स्थल पहुंच कर मौका मुआयना किया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।ज्ञात हो,कि इस महिला शिक्षिका ने करीब 10 माह पहले अपने ही संस्थान के प्रमुख गिरीश वर्मा पर बीते 15 सालों से उसका यौन शोषण करने की शिकायत की थी। इस पर पुलिस ने गत दिसंबर में वर्मा के खिलाफ बलात्कार व जान से मारने की धमकी देने का प्रकरण कायम कर उसे गिरफतार किया था। आरोपी करीब एक माह जेल में रहा।बीते सप्ताह हाईकोर्ट जबलपुर द्वारा उसे जमानत पर रिहा किया गया।  
Posted by Unknown, Published at 01.20

Tidak ada komentar:

Posting Komentar

Copyright © THE TIMES OF CRIME >