चंद्रमणि बने आइसना पत्रकार संघ सिहोरा के अध्यक्ष

चंद्रमणि बने आइसना पत्रकार संघ सिहोरा के अध्यक्ष

toc news internet channel

सिहोरा से एहसान अंसारी की रिपोर्ट:- (टाइम्स ऑफ क्राइम)

आईसना पत्रकार संघ की सिहोरा जिला ईकाई के अध्यक्ष पद का चुनाव मनसकरा आशियाना ढाबा में संपन्न हुआ। जिसमें चंद्रमणि त्रिपाठी सिहोरा जिला ईकाई का अध्यक्ष चुना गया। प्रस्ताव प्रकाश पालीवाल द्वारा डाला गया। जिसका समर्थन हेमराज पटेल ने किया। सभी सदस्यों की सर्वसम्मति चंद्रमणि त्रिपाठी को अध्यक्ष चुना गया। श्री त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज मुझे दायित्व सौंपा गया है उसका मैं पूर्ण रूप से पालन करूंगा। पत्रकारों को सभी मूलभुत सुविधाएं मिले, जिसके वे हकदार है। पत्रकार जो जमीन से जुड़ा हुआ होता है जिसे देश का चौथा स्तंभ कहा जाता है। लेकिन आज उसकी ओर कोई नहीं देखता। रात दिन जान जोखिम में डालकर खबरें कवरेज करता है। लेकिन उसके परिवार को शासन, प्रशासन से सुविधाएं नहीं मिलती जिसके वे हकदार है। हमें एक जुट होकर पत्रकारों के लिए लडऩा होगा। सभा में उपस्थित सदस्य श्री उदयसिंह पटेल संरक्षक, एहसान अंसारी पूर्व अध्यक्ष, उमेश विश्वकर्मा सचिव, परमानंद प्रजापति संगठन मंत्री, प्रशांत बाजपेई, राजेश रजक, रामराज पटेल, अरमान खान, संजय पाठक, अजय विश्वकर्मा, राकेश विश्वकर्मा, रामप्रकाश तिवारी, दिनेश सोनी, आलोक जैन, मान सिंह राजभर, रिजवान, जगदीश ठाकुर, आदि उपस्थित रहे। सभी सदस्यों को आईसना प्रदेश महासचिव विनय जी.डेविड ने बधाईयां दी।        
Posted by Unknown, Published at 01.13

Tidak ada komentar:

Posting Komentar

Copyright © THE TIMES OF CRIME >