भोपाल : मध्य प्रदेश के गृहमंत्री बाबूलाल गौर ने महिलाओं के पहनावे को लेकर विवादित बयान दिया है। उनका कहना है कि चेन्नई में अपराध कम इसलिए होते हैं, क्योकि वहां की जनता धर्मप्रिय है और महिलाएं पूरे कपड़े पहनती हैं।
राजधानी भोपाल के अयोध्या नगर क्षेत्र में गुरुवार को थाने का उद्घाटन करते हुए गौर ने कहा कि वह चेन्नई गए थे। वहां की जनसंख्या 85 लाख है और 147 पुलिस थाने हैं, मगर अपराध कम होते हैं। जब उन्होंने इसकी वजह जानी तो पता चला कि यहां की महिलाएं धार्मिक प्रवृत्ति की हैं, बाहर निकलती हैं तो माथे पर टीका लगाए होती हैं। पूरे कपड़े यानी सलवार सूट व साड़ी पहनती हैं, इसीलिए अपराध कम होते हैं।
गौर के इस बयान का विरोध भी शुरू हो गया है। कई महिला संगठनों के अलावा युवक कांग्रेस ने भी इस बयान पर एतराज जताया है।

Posted by , Published at 04.55
Tidak ada komentar:
Posting Komentar