उमा के विधायक ने बीजेपी छोडा, कांग्रेस से उनका टिकिट भी पक्का

उमा के विधायक ने बीजेपी छोडा, कांग्रेस से उनका टिकिट भी पक्का

toc news internet channel 

भोपाल। उमा भारती की जनशक्ति पार्टी भले ही भाजपा में विलीन हो गई हो परंतु उमा के विधायक भाजपा में रहन के मूड में कतई नहीं हैं। विधायक देवेन्द्र पटेल ने गुरुवार को बीजेपी से रिजाइन कर कांग्रेस ज्वाइन कर ली।  सुना है कांग्रेस से उनका टिकिट भी पक्का हो गया है।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवकता पंकज चतुर्वेदी ने गुरुवार को बताया कि पटेल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। पटेल शिलवानी से वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनशक्‍ति पार्टी (भाजश) से चुनाव जीते थे। राजय की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की भाजपा में वापसी के बाद भाजश का भाजपा में विलय हो गया और पटेल भाजपा में शामिल हो गए थे।
Posted by Unknown, Published at 07.09

Tidak ada komentar:

Posting Komentar

Copyright © THE TIMES OF CRIME >