Tinsukia : पुलिस चौकी नं.-4 के नजदीक सड़क किनारे एक अविकसित भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। देर रात जब इलाके के लोगों ने एक भ्रूण को सड़क किनारे पड़ा देखा तो उन्होंने मामले की सूचना इलाका पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही चौकी नं.-4 की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आस-पास के लोगों से पूछताछ की और भ्रूण को डिब्बे में डालकर जांच के लिए शहर सिविल अस्पताल ले गई।
इलाके के लोगों ने बताया कि भ्रूण को सबसे पहले बच्चों ने देखा और उन्होंने ही मांस पड़ा होने की बात कही, जब लोगों ने बच्चों के कहने पर जाकर देखा तो वह एक भ्रूण था। भ्रूण का आकार बहुत ही छोटा और अविकसित था। पुलिस ने भ्रूण को सिविल अस्पताल में पहुंचाकर जांच शुरू कर दी है कि यह भ्रूण किसने सड़क पर गिराया। मौके पर आए जांच अधिकारी ए.एस.आई. रामचन्द्र ने बताया कि भ्रूण का आकार छोटा है लेकिन देखने में यह भ्रूण है लग रहा है, बाकि सच जांच के बाद सामने आएगा। गौरतलब है कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब भ्रूण मिला हो। इससे पहले मानव चौक के नजदीक एक खाली प्लाट से व सिविल अस्पताल के साथ लगते नाले में से भी भ्रूण मिला था।
Posted by , Published at 04.37

Tidak ada komentar:
Posting Komentar