झारखंड की राजधानी रांची से लगभग सौ किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 75 पर लातेहार के जगलदगा गांव की पुलिया पर गुरुवार की रात लुटेरों के एक गिरोह ने अपने बहनोई का शव गढ़वा ले जा रही एक महिला सिपाही के साथ सामूहिक बलात्कार किया, जिसकी पुष्टि हो गयी है।
लातेहार के पुलिस अधीक्षक माइकल एस राज ने बताया कि महिला सिपाही के साथ राजमार्ग लुटेरा गिरोह के कुछ बदमाशों ने सामूहिक बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि महिला सिपाही का चिकित्सकीय परीक्षण करा लिया गया है और बलात्कार की पुष्टि हो गयी है।
महिला सिपाही को अभी दिसंबर 2011 में क्षारखंड के पूर्व विधानसभाध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी के काफिले पर नक्सलियों के हमले में उसके सिपाही पति के शहीद होने पर अनुकंपा के आधार पर लातेहार पुलिस बल में नौकरी दी गयी थी। सामूहिक बलात्कार में शामिल लुटेरों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने घटना के संबन्ध में पांच बदमाशों की हिरासत में लिया है।
Posted by , Published at 06.17

Tidak ada komentar:
Posting Komentar