भिंड में जैन साध्वी को अगवा कर बेरहमी से पीटा, निर्वस्त्र किया

भिंड में जैन साध्वी को अगवा कर बेरहमी से पीटा, निर्वस्त्र किया


toc news internet channal


भोपाल. भिण्ड जिले के मौ कस्बे में एक युवा साध्वी को उसके घर से दो युवक ने अगुवा करने बाद उसे निर्वस्त्र कर छेड़छाड़ कर बुरी तरह मारपीट करने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुलिस ने एक आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया।


अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अमरनाथ वर्मा ने शनिवार को बताया कि मौ कस्बा निवासी अशोक जैन की 25 वर्षीय बेटी ने एक साल पहले घर त्याग कर साध्वी की दीक्षा ग्रहण कर ली है और अमायन स्थित जैन मंदिर में रह रही थी। पिछले 18 मार्च को वह अपने पिता के घर आई थी।

साध्वी 20 मार्च की रात्रि को जब अपने घर की छत पर सो रही थी। इसी दौरान गांव के प्रदीप यादव और अशोक धोबी उसे छत से अगुवा कर लिया। इसके बाद उसे आरोपी अशोक के घर ले गए और निर्वस्त्र कर उसकी लाठी-डंडों से बुरी तरह से पीटाई की।

दोनों आरोपी धटना के दूसरे दिन सुबह गंभीर हालत में साध्वी को निर्वस्त्र हालत में उसके घर के बाहर फेंक कर भाग गए। साध्वी के पिता अशोक जैन ने 21 मार्च को मौ थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले की छानबीन कर आरोपी अशोक धोबी और प्रदीप यादव के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया। पुलिस द्वारा मामूली धाराओं में अपराध दर्ज करने पर जैन समाज में आक्रोष भड़क गया। शुक्रवार को पुलिस ने साध्वी को घर से अगुवा कर उसे निर्वस्त्र कर मारपीट छेड़छाड़ का अपराध दर्ज किया।

पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी अशोक धोबी को गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे आरोपी प्र्रदीप यादव की पुलिस तलाश कर रही है।

गंभीर रूप से घायल साध्वी को ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल भर्ती कराया गया है। नायब तहसीलदार शुभ्रता त्रिपाठी ने बताया कि साध्वी से वह शुक्रवार को मिली थी और उससे पूछताछ के बाद उसकी हालत देखकर प्रतीत होता है कि उसके साथ अमानवीय तरीके से मारपीट की गई है।


Posted by Unknown, Published at 03.15

Tidak ada komentar:

Posting Komentar

Copyright © THE TIMES OF CRIME >