शादी से इनकार करने पर लड़की की नाक कटी

शादी से इनकार करने पर लड़की की नाक कटी

                                                  toc news internet channel
लाहौर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक व्यक्ति ने उससे शादी करने से इनकार करने पर 19 साल की एक लड़की की नाक काट दी। पंजाब की राजधानी लाहौर से 350 किलोमीटर दूर बहावलनगर जिले के रहने वाले बशीर अहमद ने पुलिस को शुक्रवार को बताया कि उनके गांव का एक किसान नदीम उनकी बेटी से शादी करना चाहता था।

बशीर ने कहा, 'शादी से इनकार करने पर नदीम और उसके पिता दो अन्य लोगों के साथ मेरे घर पर आए। उन्होंने मुझे, मेरी पत्नी और मेरी बेटी को यातनाएं दीं। बशीर ने कहा, 'उन्होंने मेरी बेटी की नाक काट दी और कहा कि अब वह आजीवन अविवाहित रहेगी।' इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
Posted by Unknown, Published at 01.19

Tidak ada komentar:

Posting Komentar

Copyright © THE TIMES OF CRIME >