इलाज में लापरवाही से कैदी की मौत

इलाज में लापरवाही से कैदी की मौत

छतरपुर // इमरान खान 
 toc news internet channel 

छतरपुर। बिजावर उपजेल में हत्या के इल्जाम में सजा काट रहे एक कैदी की कल जिला चिकित्सालय में समुचित चिकित्सा सुविधा न मिल पाने की वजह से असमय मृत्यु हो गई। जिला चिकित्सालय में स्थित चौकी की पुलिस ने पंचनामे के उपरांत मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। 28 वर्षीय मृतक कैदी शोभन बारेला  हत्या के जुर्म में बिजावर उपजेल में सजा काट रहा था। बताते हैं कि बीमार होने के बावजूद उपजेल प्रशासन ने कैदी को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं कराई। हालत बिगडऩे पर उसे जिला चिकित्सालय में रिफर किया गया। कैदी का इलाज कर रहे डॉक्टर ने शुक्रवार की रात कैदी शोभन की हालत अधिक खराब होने पर उसे खून चढ़ाने के लिए   ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को जानकारी दी थी। कैदी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की उदासीनता और उनके द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी न दिए जाने के कारण कैदी शोभन को खून नहीं चढ़ सका और उसकी मृत्यु हो गई।
Posted by Unknown, Published at 01.46

Tidak ada komentar:

Posting Komentar

Copyright © THE TIMES OF CRIME >