अमर्त्य का नोबेल पुरस्कार छीन लेंगे - चंदन मित्रा

अमर्त्य का नोबेल पुरस्कार छीन लेंगे - चंदन मित्रा


toc news internet channel
चंदन मित्र पायनियर के संपादक हैं और भाजपा के कोटे से राज्यसभा सांसद भी। राजनीतिक कैरियर में वे जहां जहां जाते हैं बंटाढार करते हैं।
 इस वक्त वे उड़ीसा के प्रभारी हैं और उनके उट पटांग काम से पूरे उड़ीसा की परेशान है। लेकिन अबकी परेशानी उड़ीसा नहीं बल्कि दिल्ली भाजपा वालों के सामने पैदा हो गई है क्योंकि चंदन मित्रा ने चांपकर ट्विटर पर लिख दिया है कि अगर उनकी सरकार आयेगी तो वे अमर्त्य सेन का नोबेल पुरस्कार छीन लेंगे। राजनीति में आडवाणी के चेलों में गिने जानेवाले चंदन मित्रा को अमर्त्य सेन की उस बात पर आया जिसमें उन्होंने कह दिया था कि विकास का गुजरात मॉडल ठीक नहीं है और अभी भी वहां अशिक्षा और गरीबी है। सीएनएन आईबीएन की सागरिका घोष से बात करते हुए अमर्त्य सेन ने कहा था कि वे एक भारतीय होने के नाते कभी नहीं चाहेंगे कि नरेन्दर मोदी देश के प्रधानमंत्री बनें। बस इसी बात पर चंदन मित्रा को गुस्सा आ गया और उन्होंने ट्वीट कर दिया कि अमर्त्य सेन किस हैसियत से यह बात बोल रहे हैं क्योंकि वे तो इस देश के नागरिक भी नहीं है। साथ में यह भी जोड़ दिया कि अगर उनकी सरकार आई तो अमर्त्य सेन का नोबेल पुरस्कार छीन लेंगे। अपने बयान में उन्होंने यह संकेत भी दिया कि कैसे छीन लेंगे। अंग्रेजी में उन्होंने स्ट्रिप शब्द का प्रयोग किया है, जो आमतौर पर नग्न करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।


चंदन मित्रा की यह नाराजगी दूसरों को तो छोड़िये खुद भारतीय जनता पार्टी को भी नहीं भाई। पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने कह दिया कि ये चंदन मित्रा के निजी विचार हैं, पार्टी के नहीं। चंदन मित्रा शायद भूल गये कि अमर्त्य सेन को नोबेल पुरस्कार उनकी ही सरकार ने 1999 में दिया था। भारत रत्न भी उन्हें तब घोषित किया गया जब अर्थशास्त्र के लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार मिल चुका था, 1998 में।

मित्रा के ट्वीट पर कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद ने कहा है कि अमर्त्य सेन नरेंद्र मोदी को पीएम के रूप में नहीं देखना चाहते। वह नीतीश को मोदी की तुलना में बड़ा नेता मानते हैं। क्या इसके लिए उनसे भारत-रत्न छीन लेना चाहिए? क्या यह असहिष्णुता की हद नहीं है?

मित्रा के ट्वीट पर कांग्रेस के सीनियर नेता सत्यव्रत चतुर्वेदी ने कहा है कि भारत रत्न किसी व्यक्ति या पार्टी का नहीं है कि जब चाहे कोई उसे वापस ले ले। चतुर्वेदी ने सवाल किया कि यह संविधान में किस जगह लिखा है कि भारत रत्न या किसी अन्य सम्मान से सम्मानित व्यक्ति राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय नहीं रखेगा।

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने भी कहा कि अमर्त्य सेन भारत ही नहीं, विश्व के सम्मानित अर्थशास्त्री हैं। वह नोबेल पुरस्कार विजेता हैं और देश के लिए गौरव हैं। उन पर ऐसी टिप्पणी चंदन मित्रा जैसे व्यक्ति को शोभा नहीं देती।
Posted by Unknown, Published at 04.41

Tidak ada komentar:

Posting Komentar

Copyright © THE TIMES OF CRIME >