बेटियाँ पैदा करना लोग बंद कर देंगे : अर्चना जायसवाल

बेटियाँ पैदा करना लोग बंद कर देंगे : अर्चना जायसवाल

इंदौर [राजेश राय ] प्रदेश सहित पूरे देश में बलात्कार के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। अब एक और बेटी एक दरिंदे की हवास का शिकार बनी है। धरमपुरी में दस वर्षीय बालिका के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। युवक ने बालिका का गला दबाकर उसे मारने का भी प्रयास किया, लेकिन वह जैसे-तैसे वहां से बच निकली। शनिवार को स्वास्थ्य राज्यमंत्री महेन्द्र हार्डिया और प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जायसवाल भी बच्ची से मिलने के लिए पहुंची। मंत्री ने जहां इसे सामाजिक विकृती बताया तो अर्चना जायसवाल ने ऐसे अपराधियों को जनता के हवाले करने का बेतुका बयान दिया।
इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती धरमपुरी की दस साल की बच्ची की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। दुष्कर्म का शिकार इस बच्ची का शुक्रवार रात को ऑपरेशन किया गया। बावजूद इसके बच्ची की हालत में अभी उत्साहजनक सुधार नहीं है। वहीं शनिवार को स्वास्थ्य राज्य मंत्री महेन्द्र हार्डिया बच्ची से मिलने के लिए पहुंचे। उन्होंने इलाज में किसी तरह लापरवाही से इंकार किया है। वहीं उन्होंने बच्ची का बेहतर इलाज करने का दावा किया तो साथ ही दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं पर सरकार का यह कहकर बचाव किया कि यह समाज में फेली विकृति है।

महेन्द्र हार्डिया के मिलने के कुछ ही देर बाद प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जायसवाल भी पीड़िता से मिलने के लिए एमवाय अस्पताल पहुंची। उन्होंने प्रदेश में बच्चियों के साथ बढ़ते दुष्कर्म के मामले में कहा कि यदि ऐसी ही घटनाएं होती रही तो कुछ लोग बच्चियां पैदा करना बंद कर देंगे। मुख्यमंत्री के मौन पर भी सवाल उठाया तो साथ ही कहा कि इस तरह की घटनाओं में लिप्त अपराधियों को जनता के हवाले कर देना चाहिए वह उन्हें जान से मार डालेगी।

वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद गंभीर अवस्था मे मासूम को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके साथ ज्यादती होने की पुष्टि की थी। अधिक मात्रा में खून बहने व महिला डॉक्टर के अभाव में प्राथमिक उपचार के बाद मासूम को धामनोद रैफर किया गया है। जहां से हालत नाजुक होने पर उसे इंदौर भेज दिया गया।
Posted by Unknown, Published at 08.28

Tidak ada komentar:

Posting Komentar

Copyright © THE TIMES OF CRIME >